आलोक कुमार गुप्त ने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दी श्रद्धांजलि
त्रिपुरारी शंकर पटेल
मुंगरा बादशाहपुर मुंगरा बादशाहपुर मोहल्ला अंजही निवासी सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्त( पिंटू )ने लॉक डाउन का पालन करते हुए घर पर सोशल मीडिया के माध्यम से बॉलीवुड फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर (67) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म जगत में ऋषि कपूर का बहुत बड़ा योगदान था आज भारत को बहुत ही बड़े एक्टर को खोया है। जिसकी पूर्ति हम लोग नहीं कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला। जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार है। उनका कोविड-19 टेस्ट भी कराया जाएगा। दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।